मुजफ्फरपुर, जनवरी 15 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। महवल गांव स्थित निर्माणाधीन लेदर फैक्ट्री में सोमवार की देर रात राजमिस्त्री की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मृतक नालंदा जिले के तेलमर थाने के सोराडीह गांव निवासी सुरेंद्र चौधरी के 36 वर्षीय पुत्र विपिन चौधरी था। मृतक के पिता सुरेंद्र चौधरी ने हत्या की आशंका जताते हुए मोतीपुर थाना में आवेदन दिया है। सुरेंद्र चौधरी ने पुलिस को बताया कि उनके पुत्र का ठेकेदार के पास बकाया था। बकाया लेने की बात कहकर तीन दिन पहले पुत्र घर से आया था। घटना के बाद फैक्ट्री के ठेकेदार ने मोबाइल पर जानकारी दी। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की छानबीन की ...