गुड़गांव, जनवरी 5 -- गुरुग्राम। नौरंगपुर स्थित एक आश्रम में रह रहे 49 वर्षीय एक राजमिस्त्री की दम घुटने से मौत होने का दुखद मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि सोते समय जलती हुई बीड़ी गद्दे पर गिरने से लगी आग और उससे निकले धुएं ने व्यक्ति की जान ले ली। मृतक की पहचान 39 वर्षीय राजेश खन्ना के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के शेरामऊ गांव के निवासी थे। राजेश पिछले दो वर्षों से गुरुग्राम में राजमिस्त्री का काम कर रहे थे और पिछले दो महीनों से नौरंगपुर के एक आश्रम में रह रहे थे। सोमवार सुबह जब आश्रम के सेवादार उनके कमरे में गए, तो राजेश वहां बेहोशी की हालत में मिले,उनके बिस्तर का गद्दा जला हुआ था. दम घुटने से थमी सांसें आश्रम के लोग आनन-फानन में राजेश को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर...