महोबा, दिसम्बर 23 -- पनवाड़ी, संवाददाता। तेज गति से जा रहे डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार घायल हो गया जबकि सड़क पर जा रही एक महिला भी दुर्घटना में घायल हो गई। आग बबूला भीड़ ने डीसीएम चालक की जमकर पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पनवाड़ी के जंटपुरा निवासी 28 वर्षीय भूपेंद्र मंगलवार को बाइक से बैंक जा रहा था। झांसी मिर्जापुर राजमार्ग में तेज गति सेआ रहे डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार घायल हो गया जबकि शांति नाम की एक महिला भी दुर्घटना में घायल हो गई। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गईऔर डीसीएम चालक की भीड़ ने जमकर पिटाई की। पीड़ित भूपेंद्र का कहना है कि उसका मोबाइल और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गए है। पीड़ित ने पुलिस से चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद...