महोबा, जनवरी 6 -- महोबा, संवाददाता। घने कोहरे में राजमार्ग में हादसों का गा्रफ बढ़ रहा है। ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। दुर्घटना में ट्रैक्टर सवार दंपति घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। इन दिनों घना कोहरा घातक बन रहा है। जिले की सीमा क्षेत्र से लगे मप्र के छतरपुर जिले के पिपट गांव निवासी 45 वर्षीय ऊदल प्रजापति अपनी पत्नी कविता के साथ ट्रैक्टर ट्राली से ईंट भट्टा में मजदूरी करने के लिए घाटमपुर जा रहा था। कानपुर सागर राजमार्ग में कोहरा होने के कारण ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद राजमार्ग में वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने पहुंचकर यातायात व्यवस्था को बहाल कराया। घायल दंपति को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.