गंगापार, फरवरी 22 -- पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क निर्माण के बाद नाली निर्माण अधर में छोड़ दिये जाने से राजमार्ग पर स्थित चिलबिला बाजार में नाली का पानी सड़क पर फैले होने से प्रतिदिन दुर्घटना हो रही है तथा बदबू और सड़ांध से बाजार वासियों की हालत खराब है। प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर स्थित मांडा क्षेत्र के चिलबिला बाजार में साल भर पहले पीडब्ल्यूडी ने राजमार्ग चौड़ा किया। राजमार्ग चौड़ा करने के दौरान पुरानी नाली को पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों ने तोड़ दिया और सड़क निर्माण के साल भार बाद भी टूटी नाली नहीं बन पायी, जिससे राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है और राजमार्ग पर फैले नाली की गंदगी के चलते अक्सर बाइक सवार दुर्घटना ग्रस्त होते हैं। इन दिनों उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा चल रही है। क्षेत्र के चिलबिला, बामपुर, महेवॉ कला आदि परीक्ष...