प्रयागराज, दिसम्बर 26 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक शुक्रवार को मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में गांधी सभागार में हुई। सड़क हादसों की तुलनात्मक समीक्षा करने के बाद मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि राष्ट्रीय राजमार्गों एवं अन्य मार्गों पर स्थित प्रतिष्ठानों की ओर से अगर अवैध कट लगाए जाते हैं तो पुलिस उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करें। इसके साथ ही ग्रामीण सड़कों के हाईवे पर मिलने वाले स्थानों पर स्पीड ब्रेकर एवं साइनेज लगाने का निर्देश दिया। शास्त्री ब्रिज एवं फाफामऊ पुल के फुटपाथ पर मोटर साइकिल चलाने को रोकने के लिए व्यू कटर लगाएं। बैठक में राहवीर योजना की समीक्षा करने के साथ ही नो हेलमेट-नो फ्यूल प्रकरण में शत-प्रतिशत चालान करने का निर्देश दिया। शीत ऋतु में स्माग एवं कोहरे के दृष्टिगत होने वा...