कौशाम्बी, दिसम्बर 17 -- जिले के सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने प्रतापगढ़ से लेहदरी, कमासिन मोड़, मंझनपुर, बेनीराम कटरा, सरायअकिल होते हुए नंदा का पूरा यमुना पीपा पुल से होकर गुजरते हुए प्रयागराज रीवा राष्ट्रीय मार्ग से जुड़ने वाले राज्य मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किए जाने की सिफारिश बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से की है। केंद्रीय मंत्री को सौंपे गए पत्र में उन्होंने अवगत कराया कि उनके संसदीय क्षेत्र के प्रयागराज-लखनऊ मार्ग पर जनपद प्रतापगढ़ की नगर पंचायत मानिकपुर से राजस्व ग्राम चौराही होते हुए कौशाम्बी लेहदरी गंगा पुल से राज्यमार्ग निकला है। यह राज्यमार्ग कौशाम्बी के देवीगंज, सैनी चौराहा, जीटी रोड कमासिन मोड़, सौरई बाजार, मंझनपुर, करारी, बेनीराम कटरा, सरायअकिल, पुरखास, नंदा का पूरा यमुना नदी पीपा पुल से होकर प्रयागराज के ...