महोबा, फरवरी 8 -- महोबा, संवाददाता। संतुलन बिगड़ने से कार सड़क किनारे पेड़ से भिड़ गई। दुर्घटना में कार में सवार चार लोग घायल हो गए। घायलो को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से तीन की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया है। शनिवार को झांसी मिर्जापुर राजमार्ग में पवा तिराहा के पास कार असंतुलित होकर पेड से भिड़ गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से 25 वर्षीय राजबहादुर पुत्र लोटन निवासी महाराजपुर छतरपुर, 30वर्षीय नीलेश पुत्र कालीचरण निवासी नैगंवा व 20 वर्षीय शिवम पुत्र सतीश निवासी गौरिहार मप्र को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि नीलेश शादी के कार्ड बांटने के लि...