प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 8 -- अजगरा, हिन्दुस्तान संवाद। लालगंज तहसील इलाके के अजगरा बाजार में लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग के दोनों किनारे हुए अतिक्रमण पर रविवार को बुल्डोजलर चलाया गया। इसके लिए एनएच के अधिकारियों ने दुकानदारों को पूर्व में ही नोटिस दी थी। इसके बाद भी अतिक्रमण हटाने में व्यापारी लापरवाह बने थे। रविवार को लालगंज नायब तहसीलदार, एसओ लीलापुर के साथ एनएच के कॉरिडोर मैनेजर की मौजूदगी में जेसीबी से राजमार्ग का अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान व्यापारियों ने नाराजगी जाहिर की। प्रशासन की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...