वाराणसी, जनवरी 31 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। जिला सड़क सुरक्षा समिति और जिला विद्यालय यान समिति की बैठक शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा ने निर्देश दिए कि एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग को मुख्य मार्गों से जुड़ने वाली सहायक सड़कों पर स्पीड ब्रेकर, रम्बल स्ट्रिप तथा स्पष्ट और मानक के अनुरूप सड़क संकेतक शीघ्र स्थापित किये जाएं। बीएसए और डीआईओएस से कहा कि बिना वैध फिटनेस प्रमाणपत्र तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप न होने वाले किसी भी वाहन से विद्यार्थियों को न ले जाया जाए। इस दौरान एआरटीओ (प्रवर्तन) सुधांशु रंजन ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में किए गए कार्यों की जानकारी दी। इसमें एसीपी ट्रैफिक प्रवीण कुमार यादव समेत अन्य अधिकारी और वेस इंडिया से राजेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...