मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- मुजफ्फरपुर, अजय कुमार पांडेय। देश को रफ्तार देने वाले नेशनल हाईवे जल्द ही पर्यावरण संरक्षण की पहल के लिए भी जाने जाएंगे। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे 'बी-कॉरिडोर' यानी मधुमक्खी कॉरिडोर बनाने जा रहा है। एनएचएआई अपने इस अनूठे प्रयोग के तहत 'बी-कॉरिडोर' में ऐसे पेड़-पौधों को कलस्टर में लगाएगा, जो मधुमक्खियों और अन्य परागण करने वाले जीवों के लिए फायदेमंद हों। इससे मधुमक्खी पालन को बढ़ावा मिलेगा और तितलियों की लुप्त हो रही कई प्रजातियों के संरक्षण की राह भी आसान होगी। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ रोजगार के भी अवसर मिलेंगे। एनएचएआई मुख्यालय ने सभी परियोजना इकाइयों को 'बी-कॉरिडोर' बनाने के लिए कहा है। इसके लिए स्थान का चयन कर अगले वित्तीय वर्ष में कम से कम तीन कॉरिडोर विकसित करने ...