साहिबगंज, अप्रैल 24 -- राजमहल, प्रतिनिधि। शहरी जलापूर्ति सेवा बीते 4 दिनों से ठप है। इस योजना के तहत नगर पंचायत क्षेत्र के 14 वार्डों में जलापूर्ति होती है। जानकारी के अनुसार शहर के अधिकांश परिवार शहरी जलापूर्ति पर आश्रित हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से यह समस्या लोगों को परेशान कर रखा है। शहर के लोगों के लिए जलापूर्ति मात्र सुबह एक घंटा और शाम को एक घंटा ही होती है। उससे भी लोग बीते चार दिन से वंचित हंै। अधिकांश लोगों के घर के कुएं सूख चुके हैं । डब्बा बंद पानी खरीद कर पीने को विवश हैं। नगर पंचायत के जेई बाबूजी ंने बताया कि शहर के दो जगह पाइप लीकेज था। मरम्मती कार्य को लेकर आपूर्ति बाधित है। गुरुवार को सुबह से पानी चालू होने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.