साहिबगंज, दिसम्बर 3 -- राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के पुराना थाना के मुख्य गेट के पास और रेलवे स्टेशन के ठीक सामने लाखों की लागत से अधिष्ठापित वाटर एटीएम पिछले कई सालों से शोभा की वस्तु बनी है। जानकारी के अनुसार राजमहल व दूरदराज के इलाके से आने जाने वाले लोगों को एक रुपये में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर तत्कालीन विधायक अनंत कुमार ओझा ने अपने विधायक निधि से वाटर एटीएम का शुभारंभ 25 अक्टूबर 2019 को किया था। आसपास के लोगों व दुकानदारों के अनुसार कुछ दिनों तक शहर के लोगों को एक रुपये में शुद्ध पेयजल उपलब्ध हुआ ,लेकिन मशीन खराब हो जाने से यह सेवा उस समय करीब तीन चार महीने तक बंद रही। फिर मशीन को ठीक कर सेवा को बहाल किया गया। लेकिन दोबारा सेवा बहाल होने पर एक रुपये की जगह दो रुपये प्रति लीटर कर दिया गया । कुछ दिनों के बाद पानी की दर बढ़ाकर पांच ...