साहिबगंज, जनवरी 25 -- राजमहल, प्रतिनिधि। गणतंत्र दिवस के मौके पर शहर के विक्टोरिया डायमंड जुबली क्लब एवं लाइब्रेरी द्वारा प्रत्येक वर्ष दो दिवसीय अंतरप्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन के पहले दिन रविवार को विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर राजमहल विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू,एसडीओ सदानंद महतो एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी, अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉक्टर उदय टुडू,क्लब के सचिव प्रदीप प्रमाणिक ने मैराथन दौड़ प्रतियोगिता को झंडा दिखाकर राजमहल-तीनपहाड़ मुख्य मार्ग के कोठी बगीचा से प्रतिभागियों को झंडा दिखाकर रवाना किया।जो स्थानीय रेलवे मैदान में आकर संपन्न हुआ। पुरूष वर्ग में राजमहल नया बाजार के सुजीत सरकार ने प्रथम, पश्चिम बंगाल के मालदा के सूजन घोष ने द्वितीय, दुमका के अनिल मुर्मू, तृतीय,पतना बरहरवा के संत मरांडी च...