साहिबगंज, दिसम्बर 19 -- राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के निबंधन कार्यालय के सामने अतिक्रमण किए हुए दुकानदारों को नगर पंचायत के द्वारा शुक्रवार को विधिवत रूप से हटाया गया। इस संबंध में नगर प्रशासक सह सीडीपीओ दानिश हुसैन ने बताया कि उक्त स्थल पर नगर पंचायत के द्वारा दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बनाया गया है जो लंबे समय से कुछ दुकानदारों के द्वारा अतिक्रमण किया जाने के कारण वाहन पार्किंग करने में काफी दिक्कत हो रही थी जिसे लेकर उसे दिन पूर्व सभी अतिक्रमण किए दुकानदारों को विधिवत रूप से नोटिस दिया गया था। जिसे लेकर कार्रवाई करते हुए पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में जेसीबी के माध्यम से एवं कुछ दुकानदार अपने स्वेच्छा से अपनी दुकान को हटाकर अतिक्रमण मुक्त कराया गया। उक्त पार्किंग स्थल को नगर पंचायत के द्वारा जल्द डाक बंदोबस्ती किया जाएगा। जिस शहर क...