कानपुर, फरवरी 9 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता लखनऊ स्थित राजभवन में चल रही 57वीं प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी-2026 में सीएसजेएमयू ने रचनात्मकता और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 6 से 8 फरवरी को बीच आयोजित प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय ने स्ट्रक्चर निर्माण श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है। विश्वविद्यालय की टीम की ओर से बनाए गए बांसुरी बजाते हुए श्रीकृष्ण का भव्य मॉडल प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण रहा। इस संरचना में ललित कला विभाग की कलात्मकता और इंजीनियरिंग विभाग की तकनीकी मजबूती का उत्कृष्ट समन्वय देखने को मिला। जैविक सामग्री और फूलों से तैयार इस मॉडल की सभी ने प्रशंसा की। प्रदेश की राज्यपाल व विवि की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने विवि की टीम डॉ. सुधांशु पाण्डिया, डॉ. प्रवीन भाई पटेल, डॉ. ...