देहरादून, सितम्बर 15 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) को चार साल पूर्ण करने की बधाई दी। वह राजभवन में तीन दिन से चल रहे अंखड पाठ में भी शामिल हुए। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सम्मुख मत्था टेककर सुख, शांति और समृद्धि की अरदास की। अखंड पाठ के समापन मौके पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री समेत अनेक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, विधि परामर्शी कौशल किशोर शुक्ल समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.