रांची, मार्च 8 -- रांची, विशेष संवाददाता। राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में प्रतिनियुक्त रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर गणित विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ अनमोल लाल को राज्यपाल के निर्देश से तत्काल प्रभाव से अपने मूल विभाग में योगदान देने का निर्देश विभाग के प्रधान सचिव को जारी किया है। भविष्य में विश्वविद्यालय के बाहर शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति सिर्फ राज्यपाल से पूर्व अनुमोदन के बाद ही की जाएगी। इसं संबंध में पत्र राजभवन सचिवालय से शुक्रवार को जारी किया। अनमोल लाल के विरुद्ध रांची विश्वविद्यालय सहित राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों के शिक्षकेतर कर्मी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के उप निदेशक के रूप में उनका कार्यकाल खत्म होने पर उन्हें पुन: तीन महीने का सेवा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.