लखनऊ, दिसम्बर 12 -- नगराम-गंगागंज मार्ग पर हरदोइया नहर रेग्युलेटर के पास शुक्रवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर राजभवन जा रही तेज रफ्तार निजी बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से डरे-सहमे बच्चे चीख-पुकार करने लगे। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर बच्चों को ढांढस बंधाते हुए सुरक्षित बाहर निकाला। दूसरी बस से उन्हें राजभवन में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल होने जा रहे थे। थानाप्रभारी नगराम विवेक कुमार चौधरी की बस में भिक्षावृत्ति से जुड़े 104 स्कूली बच्चे थे। राजभवन में आयोजित खेल प्रतियोगात में शामिल होने के लिए जा रहे थे। हरदोई के संडीला टांडा का रहने वाला चालक उमेश बच्चों को बस से लेकर जा रहा था। इस बीच नगराम-गंगागंज मार्ग पर हरदोइया नहर रेग्युलेटर के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार बस ने ...