लखनऊ, जनवरी 9 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राजभवन की गोशाला में पिछले माह तीन गोवंशों (दो बछड़ा व एक बछिया) की मौत एवं दो गोवंश गम्भीर रूप से बीमार होने का राजभवन में तैनात पशुचिकित्सक डा. उमाकांत जायसवाल तथा पशुधन प्रसार अधिकारी (एलईओ) सौरभ गुप्ता को जिम्मेदार पाया गया है। ऐसे में राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी डा. सुधीर एम. बोबडे ने इस संबंध में कराई गई जांच और उसकी रिपोर्ट का हवाला देते हुए दोनों पशु चिकित्सा कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने को कहा है। प्रमुख सचिव पशुधन एवं पशुपालन निदेशक को भेजे शासकीय पत्र में डा. बोबडे ने लिखा है कि राजभवन परिसर स्थित गोशाला में संरक्षित तीन गोवंश की मृत्यु तथा दो गोवंशों की बीमार होने के बाद तकनीकी एवं प्रशासनिक अधिकारियों की तीन सदस्यीय समिति द्वारा की गई जांच में गोशाला की गायों व बछड़ों की देख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.