लखनऊ, जनवरी 11 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। पशुपालन विभाग द्वारा राजभवन की गोशाला में गायों की देखभाल के लिए विभाग के वरिष्ठ पशुचिकित्सक डा. रमेश को तैनात कर दिया गया है। उनके साथ ही एक पशुधन प्रसार अधिकारी को भी तैनात किया गया है। यह कार्यवाही वहां तैनात पशुचिकित्सक डा. उमाकांत जायसवाल तथा पशुधन प्रसार अधिकारी (एलईओ) सौरभ गुप्ता को निलम्बित किए जाने के बाद की गई है। पिछले माह तीन गोवंशों के मरने तथा दो गायों के बीमार पड़ने के बाद दोनों पशुचिकित्सा कर्मी को कड़ी टिप्पणी के साथ हटा दिया गया था। पशुपालन निदेशक (रोग नियंत्रण) डा. राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि दोनों पशुचिकित्सा कर्मियों को फिलहाल पशुपालन निदेशालय से संबद्ध कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि दोनों पशुचिकित्सा कर्मियों को राजभन से हटाकर निदेशालय से संबद्ध करने की कार्यवाही राज्यपाल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.