रांची, जून 20 -- रांची, विशेष संवाददाता। अबुआ अधिकार मंच ने रांची विश्वविद्यालय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में प्रभारी कुलपति की नियुक्ति संबंधी राजभवन की ओर से जारी अधिसूचना को स्वागतयोग्य बताया। इन दोनों विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्याकाल शुक्रवार को पूरा हुआ। अबुआ अधिकार मंच के अभिषेक शुक्ल ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में व्याप्त गंभीर अनियमितताओं, वित्तीय गड़बड़ियों, पक्षपातपूर्ण नियुक्तियों व शैक्षणिक अराजकता के विरुद्ध बीते कई महीनों से जनहित में निरंतर संघर्ष किया जा रहा था। मंच ने बार-बार राज्यपाल को प्रमाणों के साथ सूचित किया और विश्वविद्यालयों की आंतरिक गिरावट को लेकर जनजागरण अभियान भी चलाया। कहा कि मंच की ओर से उठाए गए तथ्यों, छात्रों की आवाज को राज्यपाल ने संज्ञान में लिया, जो स्वागतयोग्य है। ...