देहरादून, दिसम्बर 2 -- उत्तरांचल महिला एसोसिएशन (उमा) ने राजभवन का नाम लोक भवन करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य सभा सांसद नरेश बसंल का आभार जताया। उमा की अध्यक्ष साधना शर्मा ने कहा कि गवर्नर हाउस जिसे हिंदी में राजभवन के नाम से पुकारा जाता है, इससे ब्रिटिश हुकूमत का एहसास होता है, इसलिए राजभवन को भी कोई ऐसा नाम दिया जाना जरूरी था, जिससे आजाद भारत का एहसास हो। कहा कि एसोसिएशन की वरिष्ठ सदस्य नीलिमा गर्ग, अर्चना शर्मा, अलका अग्रवाल, प्रतिमा मोहन, रीता जोराबर आदि ने राज्य सभा सांसद नरेश बसंल के माध्यम से दस फरवरी को 2023 को पीएम को ज्ञापन भेजा था। इसके बाद राजभवन का नाम लोक भवन करने की कार्यवाही शुरू हुई। आज एसोएिशन के प्रयास साकार हो गए हैं। कहा कि यह निर्णय सराहनीय है। इससे पहले भी मुगल और ब्रिटिश कालीन नगर और भवनों के नामों के स...