लखनऊ, जनवरी 15 -- राजभर समाज की शौर्यगाथा और महाराजा सुहेलदेव की गौरवशाली विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग ने महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर लाने का निर्णय लिया है। अम्बेडकर नगर स्थित ऐतिहासिक 'राजभर वंशीय खम्भा स्तूप' को प्रदेश के पर्यटन मानचित्र पर विशिष्ट पहचान दिलाने के उद्देश्य से राज्य सरकार एक करोड़ रुपये की धनराशि से इसका पर्यटन विकास करेगी। यह जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। पर्यटन मंत्री ने बताया कि अम्बेडकर नगर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार एक महत्वपूर्ण पहल कर रही है। जिले के लोरपुर क्षेत्र स्थित महाराजा सुहेलदेव राजभर वंशीय अष्ट खम्भा स्तूप का पर्यटन विकास किया जाएगा। परियोजना के तहत अष्ट खम्भा स्तूप के आसपास सौंदर्यीकरण, आधुनिक प्रक...