अमरोहा, मार्च 28 -- राजपूत समाज के लोगों ने समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के बयान के विरोध में उनका पुतला फूंककर विरोध जताया। सांसद के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। गुरुवार को राजपूत समाज के लोग शहर में इंदिरा चौक पर जमा हुए। सपा सांसद रामजीलाल का पुतला फूंककर विरोध जताया। संगठन से जुड़े जीपी सिंह व महेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में सभी ने सपा सांसद व उनके बयान की निंदा की। इस दौरान वीर सिंह, सोमपाल सिंह, रक्षपाल सिंह, बलकरन चौहान, रामकृष्ण चौहान, अमरपाल ठाकुर, गुड्डू चौहान, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.