मुजफ्फर नगर, मार्च 10 -- स्थानीय अग्रवाल मार्केट में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता सुभाष चौहान के कार्यालय पर राजपूत समाज की तरफ से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के जिम्मेदार लोगों के साथ युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली खेली। साथ में मिठाई व गुंजिया का स्वाद भी चखा। इस अवसर पर राजपूत समाज के लोगों ने संभल सीओ अनुज चौधरी का समर्थन करते हुए उनके साथ देने की बात कही है । वक्ताओं ने कहा कि संभल सीओ के बयान में कोई भी गलत बात नहीं है, उन्होंने जो भी बयान दिया है वह कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से दिया है। फाल्गुन और रमजान माह में जहां हिंदुओं का त्यौहार होली आता है तो वहीं मुसलमानों के रमजान और ईद का त्यौहार भी इसी माह होना है लेकिन इस बार होली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.