लखनऊ, जून 18 -- मोहनलालगंज। मोहनलालगंज कोतवाली में रियल एस्टेट फर्म निदेशक ने करणी सेना पदाधिकारी समेत 50 के खिलाफ रंगदारी वसूलने का मुकदमा दर्ज कराया। जिसकी जांच पुलिस कर रही है। वृंदावन निवासी पद्मजा सिंह की पद्मजा ग्रुप के नाम से फर्म है। पीड़िता के मुताबिक रायभानखेड़ा निवासी अमर सिंह ने वर्ष 2022 में रास्ते को लेकर विवाद किया था। जिसके बाद दबाव डाल कर करीब 17 लाख रुपये की रंगदारी वसूली थी। साथ ही दो प्लॉट की रजिस्ट्री भी पत्नी और बहन के नाम कराई थी। पीड़िता के मुताबिक आरोपित दोबारा से रंगदारी मांग रहे है। अमर सिंह राजपूत करणी सेना का पदाधिकारी भी है। यह आरोप लगाते हुए पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.