धनबाद, जून 2 -- धनबाद, वरीय संवाददाता राजपूत करनी सेना की बैठक रविवार को बिनोद बिहारी महतो चौक के पास हुई। अध्यक्षता प्रदेश के महामंत्री संजीव सिंह राठौड़ और धनबाद के जिलाध्यक्ष नीरज सिंह ने की। बैठक में धनबाद की नई कमेटी के विस्तार करने पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से तय किया गया कि धनबाद के 54 वार्ड प्रमुख बनाए जाएंगे। साथ ही सदस्यों की संख्या का विस्तार किया जाएगा। संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक महीने समीक्षात्मक बैठक होगी। इसमें आगे की रूपरेखा भी तय की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.