सीवान, अप्रैल 2 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। रघुनाथपुर प्रखंड में स्थापित पुराने हाईस्कूलों में से एक हाईस्कूल राजपुर का गौरवशाली इतिहास रहा है। अंग्रेजों से मिली आजादी के ठीक डेढ़ साल के अंदर ही 10 जनवरी 1949 को इस हाईस्कूल की स्थापना हुई। हालांकि, इसे 1955 में प्रस्वीकृति मिली। कभी ढाई हजार बच्चों की यहां संख्या होती थी। अब एक हजार भी छात्र-छात्राओं की संख्या नहीं रह गई है। पहले राजपुर हाईस्कूल से पढ़ाई करनेवाले बच्चे खुद पर गर्व महसूस करते थे। यहां से पढ़े चुके हर बैच के बच्चे देश-दुनिया में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अब हर पंचायत में हाईस्कूलों की स्थापना किये जाने से यहां बच्चों की संख्या भी घट गई है। शिक्षकों की कमी से पढ़ाई सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है। स्कूल का भवन लगभग ठीक-ठाक ही है, लेकिन स्कूल शौचालय और पेयजल की आवश्यकता मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.