बक्सर, मई 20 -- मौत करीब 4 बजे वह छत से नीचे आया और कमरे में चला गया परिजनों ने बताया कि निशांत का एक पैर जन्म से ही विकृत था बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में बीमारी से परेशान एक युवक ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजपुर गांव निवासी अशोक पांडेय का पुत्र निशांत पांडेय 19 जन्म से एक पैर से दिव्यांग था। इस बीच उसके दूसरे पैर में बड़ा घाव हो गया था। इससे वह काफी परेशान रहता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि निशांत रोज की तरह बीते सोमवार की रात छत पर घर के लोगों के साथ सोया था। मंगलवार की सुबह करीब 4 बजे वह छत से नीचे आया और कमरे में चला गया। काफी देर बाद भी जब वह बाहर नहीं निकला, तो उसकी मां कमरे में गई। निशांत को फंदे से लटका देख वह चिल्लाने लगी। तब घर के अन्य सदस्य पहुंचे और उसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.