बक्सर, नवम्बर 5 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजपुर थाना के सिकरौल गांव में बुधवार को दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिकरौल गांव में कुछ महिलाएं आपस में बातचीत कर रही थी। इसी बीच बगल की दीवार अचानक गिर पड़ी। दीवार के नीचे दबकर नंद जी रजक की पत्नी अनीता देवी 35 की मौत हो गई। वहीं राजकुमारी देवी 45 और मदन रजक की पुत्री संतोष कुमारी 20 गंभीर रूप से जख्मी हो गई। तत्काल तीनों को चौसा सीएचसी ले जाया गया, जहां अनीता देवी को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं संतोषी कुमारी की नाजुक हालत देख उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.