देहरादून, मार्च 13 -- राजपुर रोड पर बुधवार रात हिट एंड रन केस को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने पुलिस-प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि डायवर्जन से ओल्ड राजपुर तक की पूरी सड़क प्रशासन ने हादसों के लिहाज से ब्लैक स्पॉट बना दी है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग और स्मार्ट सिटी ने यहां साइकिल ट्रैक बनाकर सड़क को संकरी कर दिया है। धस्माना गुरुवार दिन में घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पूरी सड़क पर दोनों तरफ जो पिल्लर लगाए गए हैं, वही अब हादसे की बड़ी वजह बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब पिल्लर लगाए जा रहे थे, तब तत्कालीन जिलाधिकारी, एमडीडीए उपाध्यक्ष और एसएसपी के सामने भी अपनी चिंता जाहिर कर दी थी। लेकिन करोड़ों का बजट खपाने के लिए लोगों की जान से खिलवाड़ किया गया। धस्माना ने कहा कि डायवर्जन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.