भागलपुर, जुलाई 17 -- सबौर, संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के राजपुर-मुरहन-शिवायडीह सड़क की ढलाई पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। दो किलोमीटर तक पीसीसी ढलाई में बीचों-बीच लंबी-लंबी दरार आ गई है और कहीं सड़क टूट भी गई है। इसके अलावा अलकतरा पीचिंग पर गडडा बनकर पूरी तरह उबड़-खाबड़ सड़क बन गई है। जिसके कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं आए दिन दुर्घटना भी हो रही है। प्रखंड के दक्षिणी क्षेत्र लैलख, परघड़ी और बैजलपुर पंचायत के लगभग एक दर्जन गांव के लोगों को जाने आने के लिए एकमात्र इसी सड़क मार्ग का साधन है। इसके अलावा पांच प्रखंड क्षेत्र कहलगांव, सन्हौला, गोराडीह और बांका जिला के रजौन और धोरैया प्रखंड के कुछ हिस्सों के लोग इसी मार्ग से आवागमण कर प्रखंड और शहर की ओर आते जाते हैं। हालांकि कुछ लोग झारखंड गोड्डा जाने के लिए इसी सड़क मार्ग से होकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.