चतरा, नवम्बर 30 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। राजपुर पुलिस ने एसपी सुमित अग्रवाल के निर्देश पर पर लगातार वाहन चेकिंग अभियान चला रहा है। इसके तहत रविवार को भी वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें दोपहिया वाहन और चारपहिया वाहन के कागजात एवं हेलमेट की जांच की गई। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि जो बिना हेलमेट पहने वाहन चलाते पकड़े जाएंगे उनका चालान कटेगा। इसलिए उन्होंने अपील किया की बिना हेलमेट पहनकर वाहन चलाने से अपना जान की जोखिम में नहीं डालें, जो लोग बिना हेलमेट पहने वाहन चलाते हैं वैसे कई लोग दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। इसलिए सभी वाहन चालकों से हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने की अपील किया है। कुछ वाहनों को जो बिना हेलमेट चलाते पकड़े गए उन्हें हिदायत दे कर छोड़ दिया गया। इस बहन चेकिंग अभियान में राजपुर थाना के एस आई सहित पुलिस कुर्मी मौजूद ...