चतरा, जनवरी 13 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। राजपुर पुलिस ने मंगलवार को हेमरा लूट गांव के घने जंगलों में चोरी छुपे करीब 12 कट्ठा में लगाए गए अफीम की खेती को मंगलवार को नष्ट कर दिया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया की गुप्त सूचना मिली कि हेमरा लूट के घने जंगलों में कुछ अफीम माफिया द्वारा खेती की गई है,जिसके विनष्टीकरण के लिए 13 अगस्त मंगलवार को राजपुर पुलिस एवं वन विभाग के संयुक्त टीम द्वारा अभियान चला कर नष्ट कर दिया गया। साथ ही अफीम खेती करने वाले की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। इस अभियान में राजपुर पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा विनस्टी कारण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.