देहरादून, फरवरी 21 -- खड़क बहादुर टूर्नामेंट समिति की ओर से आयोजित 56 वें अमर शहीद खड़क बहादुर बिष्ट मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में राजपुर एफसी और जीयू एफसी ने जीत से आगाज किया। रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में शनिवार से शुरू हुए टूर्नामेंट में दून यूनाइटेड व राजपुर एफसी के बीच उद्घाटन मैच खेला गया। खेल के 21 वें मिनट में राजपुर एफसी के फारवर्ड आर्यन नेगी ने गोल दागकर टीम का खाता खोला। 32 वें मिनट में प्रियांशु ने गोल दाग बढ़त को 2-0 कर दिया। 34 वें मिनट में दून यूनाइटेड के नीरज ने शानदार गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। 52 वें मिनट में राजपुर एफसी के आदित्य कुल्हान गोल दागकर टीम को 3-1 से जीत दिला दी। आदित्य को मैन ऑफ द मैच चुना गया। जीयू एफसी व महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के बीच खेला गया मैच संघर्षपूर्ण रहा। दोनों ही टीमों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.