हल्द्वानी, दिसम्बर 18 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। राजपुरा निवासी गुब्बारे बेचने वाले एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। प्रथमदृष्टया घटना की वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस के मुताबिक राजपुरा निवासी 24 वर्षीय अभिषेक परिवार के साथ शहर में गुब्बारे बेचता था। बताया जा रहा है कि अभिषेक बुधवार को अपने ससुराल गया था। शाम को लौटा और कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। परिजनों ने जब इस बात का पता चला तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और अभिषेक को बेस अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस पूछताछ में पता लगा है कि पारिवारिक कलह से वह परेशान था। हालांकि आत्मघामी कदम उठाने के कारणों की ठोस वजह पता लगाई जा रही है। मेडिकल चौकी प्...