हल्द्वानी, मार्च 4 -- हल्द्वानी। भाकपा माले ने राजपुरा क्षेत्र में अवैध खनन की डंपिंग और तेज गति से दौड़ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपरों पर रोक लगाने की मांग को लेकर मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। जिला सचिव डॉ. कैलाश पांडे ने कहा कि राजपुरा क्षेत्र में श्मशान घाट वाली रोड पर धड़ल्ले से अवैध खनन की डंपिंग करके ट्रॉली और डंपर भरान करके सड़क पर खुलेआम दौड़ रहे हैं। आम जनता खास तौर पर बच्चों की जान माल का लगातार खतरा बना हुआ है। मामले में सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने ठोस कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। इस दौरान एक्टू नेता केके बोरा, अफसर अली आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.