नई दिल्ली, फरवरी 12 -- राजपाल यादव को फिल्म इंडस्ट्री के बाद उद्योग जगत से भी मदद मिलनी शुरू हो गई है। ब्यूटी सैलून येस मैडम के सीईओ मयंक आर्य ने एक्टर की मदद हाथ बढ़ाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सोनू सूद के मैसेज पर जवाब देते हुए राजपाल यादव को येस मैडम की एड में लेने की बात कही है। राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। लेकिन अब उन्हें लगातार मदद मिल रही है। हाल में उनकी पत्नी राधा ने बयान देते हुए मदद करने वाले लोगों का आभार जताया है।येस मैडम के सीईओ ने की मदद येस मैडम के सीईओ मयंक आर्य ने सोनू सूद के मैसेज पर जवाब देते हुए X पर पोस्ट शेयर किया है। मयंक ने कहा कि वो सोनू सूद की बात का समर्थन करते हैं। 'राजपाल यादव येस मैडम की एड का हिस्सा होंगे। मैंने एक टीम को पहले ही इस काम पर लगा दिया है'। यह भी पढ़ें- राज...