प्रयागराज, फरवरी 18 -- बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडी के किंग राजपाल यादव को जेल से जमानत मिलने की खुशी में प्रयागराज के लोगों ने अपनी खुशी जाहिर की है। मंगलवार को शहर के सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पर उनके प्रशंसकों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान फैंस ने राजपाल यादव की तस्वीर पर तिलक लगाकर और पूजा-अर्चना कर उनके बेहतर भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- चुनाव में गठबंधन की खबरें फेक न्यूज, मायावती ने दोहराया ऐलान, नए बंगले पर दी सफा यह भी पढ़ें- लियन परसेंटेज कितना? जवाब नहीं दे पाए थानेदार, दरोगा और दो सिपाही लाइन हाजिर प्रशंसकों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और दुआ मांगी कि अभिनेता को आगे कभी ऐसी मुश्किलों का सामना न करना पड़े। इस मौके पर राजपाल यादव के प्रति दीवानगी साफ देखने को मिली। जश्न मनाने वालों में मुख्य रूप से सुधीर निषाद, रश्मि शुक...