मुजफ्फर नगर, अगस्त 26 -- आपदा प्रबंधन व महामारी अधिनियम के दो मामलों में सुनवाई नहीं हो सकी। दोनों मामलों की सुनवाई एमपीएमएलए कोर्ट में चल रही है। दोनों मामलों में सुनवाई के लिए 20 सितम्बर की तिथि नियत की गयी है। बचाव पक्ष के वरिष्ठ अधिवक्ता श्यामवीर सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2022 को पुलिस की बगैर अनुमति के जनसभा करने के मामले रालोद विधानमंडल के नेता एवं विधायक राजपाल बालियान व अन्य व भाजपा से पूर्व विधायक उमेश मलिक व अन्य के खिलाफ अलग अलग दो मामले दर्ज हुए है। दोनों मामलों की सुनवाई एमपीएमएलए कोर्ट में चल रही है। सोमवार को दोनों मामलों में सुनवाई नहीं हो सकी। दोनों मामलों की सुनवाई के लिए 20 सितम्बर की तिथि नियत की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.