देवरिया, मई 27 -- खुखुंदू(देवरिया) हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के खजुरी करौता गांव में बारात में आए दूल्हे के दोस्त की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लग गए हैं। पुलिस शूटर के काफी नजदीक पहुंच गई है। पुलिस जल्द ही शूटर को गिरफ्तार कर घटना की कड़ी जोड़ते हुए पर्दाफाश कर सकती है। उधर हिरासत में लिए गए लोगों से पांचवें दिन भी पुलिस पूछताछ करती रही। कुशीनगर जनपद के अहिरौली बाजार क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी दीपक गिरि के बेटे मनीष की बारात खजुरी करौता में अनिल गिरि के घर गुरुवार शाम को आई थी। बारात में मनीष के मित्र व गांव के निवासी प्रापर्टी डीलर तेज बहादुर उर्फ राजन यादव (32) भी आए थे। द्वारपूजा के बाद रात करीब 11 बजे राजन दूल्हे के पिता के साथ भोजन कर रहे थे। इस बीच नकाबपोश युवक आया और राजन के सिर पर असलहा सटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.