देवरिया, मई 26 -- खुखुंदू(देवरिया) हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के खजुरी करौता गांव में बारात में आए दूल्हे के दोस्त की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस चौथे दिन भी पुलिस खाली हाथ नजर आई। हिरासत में लिए गए लोगों से पुलिस घटना का राज नहीं उगलवा पा रही है। घटना को अंजाम देने वाले शार्प शूटर की तलाश में गोपालगंज व सिवान जनपद में रविवार को एसओजी व सर्विलांस टीम जमी रही। हालांकि देर शाम तक पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी थी। पुलिस अधिकारी जल्द ही इस घटना का पर्दाफाश कर देने का दावा जरूर कर रहे हैं। कुशीनगर जनपद के अहिरौली बाजार क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी दीपक गिरि के बेटे मनीष की बारात खजुरी करौता में अनिल गिरि के घर गुरुवार शाम को आई थी। बारात में मनीष के मित्र व गांव के निवासी प्रापर्टी डीलर तेज बहादुर उर्फ राजन यादव (32) भी आए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.