सिमडेगा, जनवरी 11 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। संत अन्ना चर्च परिसर में रविवार को समाटोली भिखारियेट काथलिक संघ की बैठक हुई। मौके पर पल्ली पुरोहित सह विजी फा इग्नासियुस टेटे की अगुवाई में कथलिक सभा का चुनाव किया गया। साथ ही निवर्तमान सभापति राजन बा: को ही पुन: सभापति बनाया गया। सभी लोगों ने राजन बा: को सभापति बनने पर बधाई दी। मौके पर फा इग्नासियुस टेटे ने कहा कि समाज के सभी लोग एक साथ मिलकर आगे बढ़ें। साथ ही युवाओं को नशापान जैसी बुरी आदतों से दूर रखने का प्रयास करें। वहीं राजन बा: ने सभापति बनाए जाने पर सभी के प्रति आभार जताया। साथ ही कहा कि वे अपनी जिम्मेवारी को ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। वहीं सेराफिनुश कुल्लू ने भी राजन बा: को बधाई देते हुए अपने विचार रखे। उन्होंने सभी लोगों से सहयोग की अपील की। बैठक में कई लोग उपस्थित थे।...