बिहारशरीफ, मार्च 25 -- राजन बने कला संकाय के जिला सेकेंड टॉपर अब करेंगे सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी फोटो : राजन कुमार: कला संकाय का जिला सेकंड टॉपर राजन कुमार। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। नालंदा कॉलेज के छात्र राजन कुमार ने कला संकाय में 449 अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान पाया है। उनका लक्ष्य सिविल सेवा में जाना है और वे इसके लिए अभी से मेहनत शुरू कर चुके हैं। राजन मूल रूप से जमुई जिले के अलीगंज प्रखंड के बालाडीह गांव से हैं। उनके पिता धर्मेंद्र केवट बिहार पुलिस में एएसआई हैं, जबकि मां बबीता देवी घर संभालती हैं। बिहारशरीफ में किराए के मकान में रहकर उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। अब वे पटना जाकर सिविल सेवा की तैयारी करना चाहते हैं। राजन ने बताया कि वे रोजाना आठ घंटे पढ़ते थे। उनकी पढ़ाई का ज्यादातर हिस्सा लाइब्रेरी में सेल्फ स्टडी से पूर...