बागेश्वर, जनवरी 12 -- मकर संक्रांति पर इस साल भी सरयू बगड़ में राजनैतिक पंडाल लगाए जाएंगे। इसके लिए कांग्रेस, भाजपा, उक्रांद ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। कांग्रेस इस बार इसी बगड़ से 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंकेगी। भाजपा के सांसद और प्रभारी मंत्री यहां शिरकत करेंगे। उक्रांद ने भी तैयारी पूरी कर ली है। मालूम हो कि स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के दौरान मकर संक्रांति पर सरयू बगड़ में बद्रीदत्त पांडे के नेतृत्व में 1921 को कुली बेगार के रजिस्टर सरयू में बहाए गए। यहां से उठी यह चिंगारी पूरे देश में फैली। नतीजा यह हुआ कि कुली बेगारी प्रथा देश में सप्ताह हुई। देश की आजादी में यह आंदोलन निर्णायक रहा। इसके बाद यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भी पहुंचे। इस आंदोलन की तर्ज पर आज भी यहां मकर संक्रांति पर राजनैतिक पंडाल लगते हैं। यहां नए-नए संकल्...