उन्नाव, फरवरी 7 -- उन्नाव। कलक्ट्रेट पन्नालाल हाल में डीएम गौरांग राठी ने बैठक कर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को एसआईआर की अभी तक की प्रगति की जानकारी दी। बताया कि अब तक 68206 दावे-आपत्तियां आई हैं। इनमें से 9333 का निस्तारण कराया जा चुका है। इसके अलावा एसआईआर की 2.68 लाख नोटिसों की सुनवाई चल रही है। सुनवाई 27 फरवरी तक चलेगी। बताया कि यदि किसी को कोई परेशानी आ रही हो तो इसकी जानकारी दें। नए वोटरों के लिए फार्म-6 भरकर जमा कराएं। डीईओ पोर्टल के लिंक https://unnao.nic.in/assembly-wise पर अपलोड है। बताया कि जिन मतदाताओं की मैपिंग वर्ष 2003 की निर्वाचक नामावली से नहीं हो पाई है, उनकी सुनवाई के लिए आयोग से 54 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति किए जाने का प्रस्ताव अनुमोदन मांगा गया है। बैठक में एडीएम वित्त राजस्व सुशी...