दरभंगा, जनवरी 2 -- दरभंगा। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग, पटना से राजनीति विज्ञान विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित विभिन्न कोटि के अभ्यर्थियों की सूची गत वर्ष जुलाई में जारी की जा चुकी है। चयनित अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय भी आवंटित कर दिया गया है। पांच माह बाद ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान विषय के 46 स्थायी असिस्टेंट प्रोफेसर योगदान देंगे। अब विवि स्तर पर चयनित शिक्षकों को विभिन्न कॉलेजों में पदस्थापित करते हुए अधिसूचना जारी की जाएगी। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अतिथि शिक्षकों की सेवा नवीनीकरण के अंतर्गत राजनीति विज्ञान विषय में रिक्त स्वीकृत सीटों के विरूद्ध कुल 53 अतिथि शिक्षकों का सेवा नवीनीकरण किया गया था। जानकारी के अनुसार इनमें से 20 अतिथि शिक्षकों का चयन आयोग के माध्यम से हुआ है, जिनमें आठ को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.