बदायूं, दिसम्बर 31 -- दहगवां। भाजपा की ओर से कस्बा में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान की विधानसभा स्तरीय कार्यशाला भी हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ने भारतीय राजनीति को सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित की दिशा प्रदान की। उन्होंने देश को यह सिखाया कि सत्ता का उद्देश्य केवल शासन करना नहीं, बल्कि जनता का विश्वास अर्जित करना होता है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में भाजपा सरकार अटल जी के विचारों को धरातल पर उतार रही है। विशिष्ट अतिथि केपी सोलंकी ने कहा कि मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र की मजबूती से सीधे जुड़ा हुआ है। हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो और कोई भी अपात्र नाम सूची में न रहे, यह प्रत्य...