जौनपुर, फरवरी 7 -- जौनपुर, संवाददाता। पंचायती राज मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अनिल राजभर अभी राजनीति में बच्चे हैं और हम उनके चच्चा हैं। पंचायत चुनाव समय से होने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग मत पत्र छपवाकर जिलों में भेज चुका है व 28 फरवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 62 सीटों का चयन करके तैयारी की जा चुकी व गठबंधन में इन्हीं सीटों पर मांग की जाएगी। वह शुक्रवार को लखनऊ से वाराणसी जाते समय स्थानीय डाक बंगले में कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। कहा कि 22 फरवरी को आजमगढ़ के अहिरौला में रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता व समर्थक शामिल होंगे। माघ मेला में बगैर स्नान के...